फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान में दो युवकों संग थीं दो किशोरी, पुलिस के आते ही मोहल्ले में मचा हड़कंप

Wed, 12 Sep 2018 06:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पुलिस ने मंगलवार को सूचना पर बंद मकान से दो किशोरियों को पकड़ा है। पुलिस की गाड़ी का सायरन को सुनकर युवक भाग गए। पुलिस ने दोनों किशोरियों को थाने लाकर पूछताछ की। बाद में उनके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया।  
विज्ञापन


मामला थाना क्षेत्र के कटरा बाजार का है। सुबह पांच बजे से एक बंद मकान में दो छात्राओं और युवकों के होने की चर्चा मोहल्ले में फैली। मकान के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान किसी ने पुलिस को फोन कर सूचना दी तो महिला उप निरीक्षक मकान में पहुंची।

पुलिस के आने की जानकारी होते ही मकान में छात्राओं के साथ बैठे युवक छत के रास्ते से भाग गए। पुलिस मकान से दोनों छात्राओं को पकड़ कर थाने लाई और पूछताछ की। एक छात्रा ने बताया कि उसके फ्रेंड ने फोन करके बुलाया था। अपनी सहेली के साथ पहुंची थी। दोनों बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने छात्राओं के परिजनों को थाने बुलाया। इसके बाद छात्राओं को उनके सुपुर्द कर दिया। इतना ही नहीं छात्राओं के परिवारीजनों को फटकार लगाते हुए बेटियों पर ध्यान देने की सलाह दी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें