फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संगियों की ऐसी हट: डूब क्षेत्र से सड़क तो हटाई नहीं, उल्टा हर्जे-खर्चे के लिए चेताया

Tue, 08 Aug 2023 12:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

 डूब क्षेत्र से छह दिन बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटाया गया है। वहीं सत्संगियों की हट के आगे प्रशासन लाचार नजर आ रहा है। 
 
विज्ञापन
सड़क पर बिछा दी रेत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दयालबाग के पोइया घाट पर डूब क्षेत्र में 6 दिन बाद भी सत्संगियों ने अवैध सड़क नहीं हटाई। मोहलत खत्म होने में सिर्फ 24 घंटे बचे हैं। वहीं सत्संगियों ने सोमवार को उल्टा प्रशासन को ही चेतावनी दे डाली। कहा कि निर्माण स्थल पर क्षति पहुंचाई तो प्रशासन हर्जे-खर्चे के लिए खुद जिम्मेदार होगा।

विज्ञापन

राधास्वामी सत्संग सभा ने यमुना किनारे पर डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण कर लिया है। जिसे हटाने के लिए मंगलवार तक सत्संग सभा ने प्रशासन से मोहलत मांगी थी। सोमवार रात तक कोई निर्माण नहीं हटाया। बल्कि, एक सूचना जारी करते हुए निर्माण स्थल को सत्संग सभा अब बायो डायवर्सिटी पार्क की जगह बता रही है। जिसमें किसी तरह की क्षति पहुंचाने पर प्रशासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई व हर्जे-खर्चे के लिए चेताया है।

ऐसे में मंगलवार को जिला प्रशासन की परीक्षा होगी। सिटी मजिस्ट्रेट आनंद सिंह ने बताया कि मंगलवार तक अगर राधास्वामी सत्संग सभा ने अवैध निर्माण नहीं हटाया तो प्रशासन निर्माण को ध्वस्त करेगा। हर्जे-खर्चे की बात पर उन्होंने कहा इस तरह की सूचना जारी करने से प्रशासन के कार्य पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

ये भी पढ़ें - दवा कारोबारी का परिवार मिला: तीन माह पूर्व हुए थे लापता, कार से गये थे नैनीताल; गुजरात में मिले घर के 6 सदस्य

एनजीटी के आदेश का उड़ रहा मखौल

यमुना डूब क्षेत्र में निर्माण पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद राधास्वामी सत्संग सभा ने यमुना की तलहटी में स्वामित्व के बोर्ड लगा दिए। बैरिकेडिंग कर पक्की सड़क के रूप में अवैध निर्माण कर लिया है। एनजीटी के आदेश का मखौल उड़ रहा है। अवैध निर्माण हटाने के लिए 6 दिन से प्रशासन और सत्संगियों के बीच गतिरोध बना है।

ये भी पढ़ें - UP: प्रेम विवाह के 3 साल बाद ससुराल वालों की जिद, मना किया तो दामाद को पीटा, बोला- मर जाऊंगा धर्म नहीं बदलूंगा

3.7110 हेक्टेयर में बताया स्वामित्व

राधास्वामी सत्संग सभा और दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की तरफ से सोमवार को जारी सार्वजनिक सूचना में कहा गया है कि पोइया घाट स्थित गांव खासपुर एहतमाली में खसरा संख्या 33 रकवा 3.7110 हेक्टेयर भूमि पर राधास्वामी सत्संग सभा का स्वामित्व है। डीईआई ने यहां कृषि अनुसंधान के लिए 6 माह पहले बायो डायवर्सिटी पार्क विकसित किया है।

ये भी पढ़ें - बेटी बन गई पत्नी: लेखपाल की मौत के बाद पुत्री ने पेंशन के लिए अपनाया ये तरीका, सरकार से 10 साल में लिए 12 लाख
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट को कमान

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कानून व्यवस्था को खतरा न हो इसके लिए एसडीएम की जगह सिटी मजिस्ट्रेट व क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट को कार्रवाई की कमान सौंपी हैं। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पुलिस फोर्स रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें