किरावली (आगरा)। क्षेत्र के अभुआपुरा के समीप वैन की टक्कर लगने से भरतपुर (राजस्थान) के रहने वाले सत्संगी रामजी लाल (70) की मौत हो गई। जबकि दो सत्संगी समेत तीन लोग घायल हो गए।
अछनेरा थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि अल्हापुरी, बयाना, भरतपुर निवासी रामजी लाल अन्य सत्संगियों के साथ मंगलवार को महुअर आश्रम गया था। सत्संग से लौटते समय अभुआपुरा बिजलीघर के सामने पीछे से आई वैन ने टक्कर मार दी।
जिससे रामजी लाल की मौत हो गई। जबकि यादराम (55), राम सिंह (60) निवासी शेरगढ़, बयाना, भरतपुर और राजू (35) निवासी अभुआपुरा ,थाना अछनेरा घायल हो गए। राजू काम करके घर लौट रहा था। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जबकि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद वैन लेकर चालक भाग निकला।