फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में मिले 11 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मंगलवार को 11 लोग कोरोना संक्रमित निकले। इससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 631 पहुंच गया। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को मिली आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में 11 लोग कोरोना संक्रमित निकले। जबकि एंटीजन से की गई 896 जांच में एक भी संक्रमित नहीं निकला। संक्रमितों में 2 बच्चे, 5 युवा, 2 व्यक्ति 4, साल से ऊपर आयु के, एवं 2 सीनियर सिटीजन शामिल हैं। ये संक्रमित शहर की दुर्गा कॉलोनी, मोहल्ला जय जयराम, मोहल्ला नवाब के अलावा सहावर के भिलोली, खितोली, स्टेशन रोड, गंजडुंडवारा रोड, चहका गुनार एवं नगला पदारियागंज में चिह्नित किए गए हैं। संक्रमितों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। टीमों ने सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जिला में 11 कोरोना संक्रमित निकले हैं। इनके संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री तैयार कराकर जांच कराई जा रही है। अभी कोरोना का खतरा बना हुआ है। इसलिए लापरवाही न बरतें। मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। लापरवाही खतरनाक हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें