कासगंज में जिला सराफा एसोसिएशन के कार्यक्रम में सराफा एसोसिएशन के लोग मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्य
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। सराफा एसोसिएशन की बैठक नदरई गेट पर हुई। जिसमें कासगंज एवं एटा इकाई के वार्षिक अधिवेशन को फरवरी माह में कराए जाने पर विचार किया गया। इसके अतिरिक्त आगामी कार्यों के लिए रूपरेखा तैयार की गई।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि नए वर्ष के अवसर पर जनवरी के प्रथम सप्ताह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गीत, नृत्य, नाटिका एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिवेशन को फरवरी माह में कराए जाने का विचार है। जिसके लिए सभी से सुझाव मांगे गए हैं।
उन्होंने कहा कि एसोसिएशन सभी के हित के लिए कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी का शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह व्यापारियों के साथ हैं और उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने सभी व्यापारियों का आभार जताया। इस मौके पर जिला सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।