फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों तक गांव गांव में पहुंचे भाजपा के कार्यकर्ता

विज्ञापन
कासगंज में भाजपा के ग्राम स्वराज कार्यक्रम में मंचासीन भाजपा ब्रज क्षेत्र के प्रभारी गोविंद नरा - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। ग्राम स्वराज कार्यक्रम के तहत भाजपाई गांव-गांव दस्तक देकर पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर रविवार को भाजपा ब्रज क्षेत्र के प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा के महामंत्री गोविंद नरायन शुक्ला ने ग्राम स्वराज कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार, प्रसार करें। लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दें। वंचित पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि पार्टी की सभी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी होनी चाहिए।
इसमें संगठन के स्तर से कोई चूक न की जाए। भाजपा के जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने प्रदेश महामंत्री को भरोसा दिलाया कि वे कार्यकर्ताओं को सक्रिय करके पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाएंगे। भाजपा विधायक ममतेश शाक्य, देवेंद्र राजपूत एवं नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता ने भी जरूरी कदम उठाने का भरोसा दिया। इस दौरान राजवीर भल्ला, पूर्व विधायक रज्जन पाल सिंह, महेंद्र सिंह बघेल, डॉ. गौरी शंकर, अनिल पुंडीर, राजेंद्र बौहरे, सुरेश माहेश्वरी, विनोद गुप्ता बौबी, केत सिंह वर्मा, राजीव माहेश्वरी, सर्वेश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें