सिर पर केसरिया पगड़ी और जुबां पर जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल...के जयकारे। जोश, गर्व और उल्लास के साथ शुक्रवार को आगरा किला के सामने से अभियान फाउंडेशन की सरहिंद पंजाब यात्रा रवाना की गई। जगह-जगह स्वागत में फूलों की बारिश की गई। सरहिंद पंजाब श्रद्धांजलि यात्रा विभिन्न शहरों से होते हुए 28 दिसंबर को पंजाब के फतेहगढ़ साहिब पहुंचेगी।
गुरु गोविंद सिंह और उनके अमर शहीद साहिबजादे बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को नमन करते हुए यात्रा शुरू हुई। गुरुद्वारा गुरु के ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह और मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इससे पहले गो पूजन करते हुए गुरु गोविंद सिंह और उनकी शहादत के बारे में बताया गया। अध्यक्ष रवि दुबे और संयोजक संक्रेश जैन ने कहा कि मांगपत्र केंद्र-राज्य सरकार को भेज दिया है। आयोजन में समन्वयक बंटी ग्रोवर, महेंद्र पाल सिंह, भूपेश ठाकुर, रिंकी शर्मा, आशीष शर्मा, बाबा अमरीक सिंह, दलजीत सिंह, कंवलदीप सिंह, कुलविंदर सिंह, अजिंदर पाल सिंह, उपेंद्र लवली, तरुण पाठक, सुग्रीव चौहान, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. डीवी शर्मा, सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
इन्होंने किया स्वागत
आगरा विकास मंच के राजकुमार जैन, शिवाजी मार्केट के श्याम भोजवानी, मुकुल गुलजार, नितेश शिवहर, इंदर राजकुमार, हरीश भोजवानी, भारत विकास परिषद के तरुण शर्मा, रिंकू गुलाटी, शौकी कपूर, रोमित कपूर, पाली सेठी, केशव अग्रवाल समेत 20 से अधिक संस्थाओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया।