फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: भाजपा में शामिल सपना चौधरी मथुरा में बिखेरेंगी जलवा, पुलिस ने किए कड़े बंदोबस्त

Sun, 07 Jul 2019 07:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
डांसर सपना चौधरी
भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज मथुरा में अपना जलवा बिखेरेंगी। उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के कार्यक्रम में आज हरियाणवी डांसर सपना चौधरी शाम को 'बरखा बहार' कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगी। यह कार्यक्रम मथुरा के अनाज मंडी परिसर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने भीड़ से निपटने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की है, वहीं चप्पे-पच्चे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
डांसर सपना चौधरी
संस्कृति विभाग अनाज मंडी परिसर में एक शाम ब्रजभूमि के नाम से रविवार को बरखा बहार कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। रविवार को शाम सात बजे से रागनी कार्यक्रम होगा। नोएडा के रागनी गायक ब्रह्म पाल नागर जहां गीत गुनगुनाएं तो हरियाणा की कलाकार सपना चौधरी अपने डांस से जलवे बिखेरेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
डांसर सपना चौधरी
बरखा बहार कार्यक्रम की तैयारियां में प्रशासन शनिवार को दिनभर जुटा रहा। कार्यक्रम स्थल पर प्रशासनिक अधिकारी एवं जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों का जायजा लेते रहे। पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर दिनभर माथापच्ची करते रहे। 

4 of 5
डांसर सपना चौधरी
कार्यक्रम में सपना चौधरी के आने के चलते भारी भीड़ उमड़ेगी। इसको व्यवस्थित करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर जगह-जगह बैरीकेडिंग की है। सुरक्षा की दृष्टि से बैठने के लिए कुर्सी नहीं बिछाई गई हैं। पूरे कार्यक्रम स्थल को होर्डिंग-बैनरों से पाट दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपना चौधरी
कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए विशिष्ट लोगों को पास बनाने का काम दिनभर थाने में चला। सर्किल समेत जनपद के कई थानों की पुलिस बल कार्यक्रम स्थल पर तैनात किया जाएगा। वहीं, प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की अनुमति दिए जाने के बाद सफल आयोजन के बाद ही चैन आएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें