बिछवां। पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने शुक्रवार को विकासखंड सुल्तानगंज क्षेत्र केे आधा दर्जन से अधिक गांवों में किसान चौपाल लगाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। अपना हक पाने को किसान सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं।
सपा सरकार में मंत्री रहे आलोक शाक्य ने शुक्रवार को विकासखंड सुल्तानगंज क्षेत्र के गांव किन्हावर, तिसौली, धनमऊ, जलालपुर, सुरजनपुर, धौकलपुर में किसान चौपाल लगाकर भाजपा सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से किसान परेशान है। किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। भाजपा सरकार में किसानों का लगातार शोषण हो रहा है।
किसानों को अपने हकों की लड़ाई के लिए अनशन और प्रर्दशन करना पड़ रहा है। सरकार किसानों की जायज माँगे मानने के लिए भी तैयार नही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। विधानसभा चुनाव 2022 में सपा की ही सरकार बनेगी। इस मौकेे पर कमलेश शाक्य, सतेंद्र सिंह शाक्य, अरविंद सिसौदिया, इकरार खां, प्रवीन यादव, रामनरेश प्रजापति, अजीत शाक्य मौजूद रहे।