आगरा। न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व चैंपियन बनने पर क्रिकेट विशेषज्ञों ने हर्ष जताया है। भारतीय जूनियर टीम के चयनकर्ता हरविंदर सिंह सोढ़ी ने बताया कि संजू ने जिस आत्मविश्वास से बल्लेबाजी की, उसने मैच की दिशा तय कर दी। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की पारियों ने टीम को मजबूत आधार दिया। यह जीत टीम वर्क का नतीजा है।
पूर्व सदस्य, विवि क्रिकेट टीम के नवीन गोस्वामी ने बताया कि बुमराह के चार विकेट और अक्षर पटेल की कसी हुई गेंदबाजी ने कीवी टीम की कमर तोड़ दी। क्रिकेट कोच राहुल प्रजापति ने बताया कि टी-20 जैसे तेज फॉर्मेट में शुरुआत सबसे अहम होती है और संजू सैमसन ने वही कर दिखाया। उनके बाद मध्यक्रम ने जिम्मेदारी निभाई और गेंदबाजों ने अपनी योजना को मैदान पर बखूबी उतारा।
क्रिकेट समीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बुमराह की घातक गेंदबाजी और अक्षर पटेल का नियंत्रण मैच का टर्निंग पॉइंट रहा। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन है। क्रिकेटर मयंक तिवारी ने बताया कि ईशान किशन ने न सिर्फ बल्ले से योगदान दिया, बल्कि विकेट के पीछे तीन शानदार कैच लपक कर कीवियों को बैकफुट पर धकेल दिया। संवाद
क्रिकेट विशेषज्ञ
क्रिकेट विशेषज्ञ
क्रिकेट विशेषज्ञ
क्रिकेट विशेषज्ञ