फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग पर विवाद: व्यापारियों ने नगर निगम के लिए मांगी भीख, ठेकेदार को खदेड़ा

Tue, 21 Jan 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
व्यापारियों ने नगर निगम के लिए मांगी भीख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से अवैध पार्किंग को लेकर सोमवार को व्यापारियों ने नगर निगम के लिए भीख मांगकर विरोध जताया। अवैध पार्किंग में वसूली के मुद्दे पर कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी व्यापारियों को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष केएन अग्निहोत्री ने कहा कि व्यापारियों की पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा की सरकार में भी व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। पार्किंग का विषय न्यायालय में लंबित होने के बाद नगर निगम उगाही बंद नहीं कर रहा है।

इस मुद्दे पर नगर निगम को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। व्यापारियों को अपना कामकाज छोड़कर पार्किंग की लड़ाई लड़नी पड़ रही है। आज ठेकेदारों ने बांबे डाइंग और मारुति प्लाजा की पार्किंग पर कब्जा करने का प्रयास किया गया, लेकिन व्यापारियों ने उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने के दौरान व्यापारियों ने नगर निगम का कोष बढ़ाने के लिए भीख मांगी। बाजार से 763 रुपये एकत्रित करके नगरायुक्त को दिए जाएंगे। धरनास्थल पर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित, कृष्णा तिवारी, माया माहौर, राजकुमारी, भाजपा नेता राजकुमार खंडेलवाल, आल इंडिया फेडरेशन आफ व्यापार मंडल के डीसी शर्मा, सामाजिक संस्था वेकअप आगरा के शिशिर भगत, राइजिंग इंडिया के आनंद राय, नितिन जौहरी, बाल अधिकार कार्यकर्ता नरेश पारस ने भी समर्थन दिया।

नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष अनिल वर्मा, आम आदमी पार्टी के जयकिशन गुप्ता ने भी अपना समर्थन दिया। धरने पर बीएस बघेल, ललित नारायन, जितेंद्र सिंह, वीरपाल, बिजेंद्र चतुर्वेदी, राबिन सिंह, विशन सिंह, हीरेन अग्रवाल, किरबल प्रताप सिंह, चतुर्भुज तिवारी, एमएस खान, संदीप गर्ग आदि रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें