-देवपुर न्याय पंचायत के परिषदीय स्कूलों में आयोजित की गई खेलकूद प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। अमांपुर की देवपुर न्याय पंचायत के परिषदीय स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता प्राथमिक विद्यालय कौंधा में आयोजित हुई। जिसमें प्राथमिक विद्यालय बीरपुर की संजना तथा प्राथमिक विद्यालय मिढ़ौल खुर्द के हिमांशु न्याय पंचायत चैंपियन बने।
ब्लॉक पीटीआई मुनेश राजपूत ने दौड़ प्रतियोगिता का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। प्राथमिक बालक 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ में हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में गौरव प्रथम स्थान पर रहे। कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय कौंधा की टीम विजेता रही।
प्राथमिक बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में संजना ने, 100 मीटर दौड़ में कीर्ति ने, 200 मीटर दौड़ संजना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में रेशमा प्रथम स्थान पर रहीं। कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय वीरपुर की टीम विजेता बनी।
जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में संजय, 200 मीटर दौड़ मेंं देवेंद्र, 400 मीटर दौड़ में नितिन प्रथम स्थान पर रहे। कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय वीरपुर की टीम ने जीत हासिल की। लंबी कूद में संजय विजयी रहे।
जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में नंदिनी, 200 मीटर दौड़ में अंशु, 400 मीटर दौड़ में शिवानी विजेता रहीं। कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय वीरपुर की टीम लंबी कूद में मोनिका ने जीत हासिल की। विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संतोष कुमार, नरेश कुमार, गजेंद्र सिंह, अजय यादव, मानपाल, रामानंद, मंजू शाक्य, दुर्गा आदि मौजूद रहीं।