फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुलाए न भूलेगी 18 दिसंबर की तारीख, मिले ऐसे गहरे जख्म देश को झकझोर दिया

Wed, 26 Dec 2018 12:03 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
18 दिसंबर, 2018...यह तारीख भुलाए नहीं भूली जाएगी। इस तारीख को ताजनगरी में दिल दहला देने वाली दो वारदात हुईं। संजलि को जिंदा जलाए जाने की, जिसने देश को झकझोर दिया और बीटेक की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की। संजलि की हत्या पर गुस्सा केवल आगरा में ही नहीं था। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, एटा, कासगंज, बुलंदशहर, लखनऊ और दिल्ली में कैंडल मार्च निकाले गए। संजलि के घर महिला आयोग, एससी आयोग पहुंचे तो विपक्ष के बड़े नेताओं की भी लाइन लगी रही। विधानसभा में हंगामा हुआ। 

विपक्षी दलों ने मामला लोकसभा में उठाने तक की तैयारी कर ली थी। 18 तारीख को ही न्यू आगरा में बीटेक की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस घटना के चारों आरोपी पास के ही गांव बहादुरपुर के निकले। 
विज्ञापन


चारों जेल जा चुके हैं। जैसे निर्भया कांड को लोग इतने दिन बाद भी 16 दिसंबर को याद करते हैं। वैसे ही संजलि की हत्या की वारदात साल 18 दिसंबर को आंखें नम करेगी। ताजनगरी में स्कूल से लौटती छात्रा को जिंदा जला दिए जाने की ऐसी वारदात पहले कभी नहीं हुई।
विज्ञापन

रासुका लगाई जाएगा आरोपियों पर 
जेल गए आरोपियों के खिलाफ सुबूत जुटा लिए गए हैं। इसके बाद पुलिस इन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई कर सकती है। इसके लिए फाइल तैयार की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें