फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वेतन कटौती पर भड़के सफाईकर्मी, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम के आउटसोर्सिंग ड्राइवर और हेल्पर सफाई कर्मचारियों के आर्थिक शोषण के विरोध में बृहस्पतिवार को कर्मचारी संगठन लामबंद हो गए। नगर निगम कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य व अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार को ज्ञापन सौंपकर 72 घंटे में समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

समिति का आरोप है कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लगी स्वच्छता कॉरपोरेशन लिमिटेड और ताजमहल क्षेत्र में कार्यरत जेएस एनवायरो कंपनी कर्मचारियों को शासनादेश से करीब 6,000 रुपये कम वेतन दे रही हैं। पीएफ व ईएसआई का लाभ भी नहीं मिल रहा है। शिकायतों के बावजूद सुनवाई न होने से कर्मचारियों में आक्रोश है।
समिति नेता विनोद इलाहाबादी ने कहा कि इन कंपनियों के शोषण के कारण ही पूरे शहर का ठेका किसी बाहरी नई कंपनी को देने का विरोध किया जा रहा है। आंदोलन की जिम्मेदारी निगम प्रशासन व कंपनियों की होगी। इस दौरान सुंदरबाबू चंचल, हरीबाबू वाल्मीकि, मोहन गुलजार, सूरज पहलवान, सोनू चौहान आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें