फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो ईएमयू तीन माह के लिए धौलपुर तक नहीं चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कोहरे के मौसम में यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दो ईएमयू ट्रेनों को तीन महीने के लिए आंशिक रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया है। एक दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक नई दिल्ली-धौलपुर और धौलपुर-नई दिल्ली ईएमयू को कोसीकलां से धौलपुर के बीच नहीं चलाया जाएगा।
विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन संख्या 64073 (ईएमयू) नई दिल्ली से धौलपुर के बीच प्रतिदिन संचालित होती है। यह ट्रेन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक कोसीकलां से धौलपुर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। यानी ट्रेन नई दिल्ली से कोसीकलां तक ही चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 64074 (ईएमयू) धौलपुर से नई दिल्ली के बीच प्रतिदिन चलती है। यह ट्रेन धौलपुर से कोसीकलां के बीच निरस्त रहेगी और कोसीकलां से नई दिल्ली के लिए संचालित होगी। यह व्यवस्था एक दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें