फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निजी कंपनी को टेंडर देने पर भड़के सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था के लिए बाहरी निजी कंपनी को टेंडर देने के विरोध में विभिन्न सफाई कर्मचारी संगठन एकजुट हो गए हैं। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश नगर निगम जलकल विभाग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर सिंह और वरिष्ठ समाजसेवी रामजीलाल विद्यार्थी के नेतृत्व में सात प्रमुख कर्मचारी संगठनों ने नगर आयुक्त को संयुक्त चेतावनी ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संगठनों ने मांग की है कि ऑनलाइन टेंडर तत्काल रद किया जाए। बाहरी कंपनी के आने से स्थानीय सफाई कर्मचारियों के रोजगार छिनने का संकट होगा। सैनिटरी सुपरवाइजर संघ के राजकुमार विद्यार्थी ने शौचालय कर्मचारियों को मात्र दो हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलने पर नाराजगी जताई। महासंघ के विनोद इलाहाबादी ने स्वच्छता कॉरपोरेशन पर कर्मचारियों का पूरा वेतन और पीएफ न देने का आरोप लगाया। सभी संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते टेंडर प्रक्रिया निरस्त नहीं हुई तो वे आमरण अनशन करेंगे और सफाई कार्य का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर आजाद सिंह वाल्मीकि, संतोष डागौर, सोनू चौहान सहित सैकड़ों सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें