फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एमजी रोड समेत 4 जगह बनेंगे स्टील के पुल, जाम से मिलेगी राहत

Fri, 13 Nov 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आगरा। मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर (आगरा कैंट से कालिंदी विहार) के निर्माण कार्य को अब और रफ्तार मिल गई है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) शहर के चार सबसे व्यस्त और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण स्थानों पर विशेष स्टील के पुल (स्टील स्पैन) तैयार करा रहा है। इनके बन जाने से लोगों को जाम से राहत मिलेगी और आवागमन सुगम हो जाएगा।
सामान्य तौर पर एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक के लिए कंक्रीट के यू-गर्डर लगाए जाते हैं लेकिन भारी भीड़भाड़, जगह की कमी और तकनीकी बाधाओं वाली इन चार खास जगहों पर स्टील स्पैन का इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन

रावली रेलवे क्रॉसिंग- रेलवे ट्रैक के ऊपर से मेट्रो गुजारने के लिए 60 मीटर लंबा पिलर-लेस स्टील ब्रिज तैयार होना है। इसे 154 स्टील के हिस्सों को जोड़कर बनाया गया है, जिसमें करीब 27 हजार बोल्ट लगेंगे। इसे ट्रेनों की आवाजाही रोके बिना रोलिंग तकनीक से स्थापित किया जाएगा।
सेंट जोंस क्रॉसिंग- हरीपर्वत आरओबी के पास व्यस्त चौराहे और रेलवे लाइन को पार करने के लिए भी 60 मीटर लंबा स्टील गर्डर लगाया जाना है।
भगवान टॉकीज चौराहा- नेशनल हाईवे-19 के ऊपर से मेट्रो ट्रैक को सुरक्षित निकालने के लिए यहां लगभग 60 मीटर लंबा स्टील स्पैन रखा जाएगा।
यमुना नदी- यमुनापार क्षेत्र (कालिंदी विहार) को आपस में जोड़ने के लिए नदी के ऊपर 45-45 मीटर के दो स्टील स्पैन तैयार किए जाने हैं।
-
बिना पिलर की डिजाइन
यूपीएमआरसी के संयुक्त महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि इन स्टील पुलों की सबसे बड़ी खासियत उनका पिलर-लेस डिजाइन है। दो बिंदुओं के बीच लंबी दूरी तय करने वाले इन स्पैन के कारण नीचे की सड़क, हाईवे या रेलवे ट्रैक के बीच में पिलर खड़े करने की जरूरत नहीं पड़ती। इन्हें बाहर तैयार कर टुकड़ों में साइट पर लाया जाता है और क्रेन या पुश-पुल तकनीक से तय समय या रात में स्थापित किया जाता है, जिससे आम जनता और ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं होता।
विज्ञापन


29.4 किलोमीटर का है कुल नेटवर्क
शहर में मेट्रो के दोनों कॉरिडोर की कुल लंबाई 29.4 किलोमीटर है। पहला कॉरिडोर ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक 14 किलोमीटर लंबा है, जिसमें 6 एलिवेटेड और 7 भूमिगत स्टेशन हैं। वहीं, दूसरा कॉरिडोर (आगरा कैंट से कालिंदी विहार) 15.4 किलोमीटर लंबा है, जिस पर 13 एलिवेटेड स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इनमें से 6 अकेले एमजी रोड पर स्थित हैं। प्रायोरिटी स्ट्रेच का काम लगभग पूरा होने के बाद अब शेष हिस्सों में भी निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें