पूर्व सैनिक अनिल ने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और उत्तर प्रदेश सरकार से न्याय की गुहार लगाई। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने संगीता के परिवार को हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।
थाना ताजगंज की पुष्पांजलि ईको सिटी कॉलोनी में पूर्व फौजी अनिल कुमार राजावत की पत्नी संगीता को जिंदा जलाने का मामला बुधवार को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा तक पहुुंच गया। मंगलवार को विधायक राम प्रताप चौहान और विधायक पक्षालिका सिंह के साथ अनिल राजावत उप मुख्यमंत्री से मिले। अनिल ने कहा कि उन्हें न्याय चाहिए।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उधर, क्षत्रिय महासभा राजपुर चुंगी,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और करणी सेना ने डिप्टी सीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग रखीं। इसमें चौकी प्रभारी रहे योगेश कुमार को बर्खास्त करने, सीओ और निरीक्षक पर कार्रवाई, एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा खत्म करना आदि शामिल हैं।
कार्रवाई पूरी, जल्द खत्म होगा मुकदमा
सीओ सदर महेश कुमार ने बताया कि एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे में जांच पूरी कर ली गई है। कॉलोनी के लोगों से पूछताछ में पता चला कि भरत खरे की जाति के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। उसको लोग कायस्थ समझते थे। इस पर मुकदमा समाप्त करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए पर्चे कटने शुरू हो गए हैं।