फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा हत्या की योजना बना रहे हैं ससुराल वाले...

विज्ञापन
10एमएनपी-30-महिला की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
करहल( मैनपुरी)। पति सिकंदर द्वारा गुजारिश करने पर संगीता ससुराल आई थी लेकिन उसे पति व ससुराल वालों की नीयत साफ नहीं लग रही थी। संगीता के पिता ने बताया कि एक दिन जब ससुराल वाले आपस में बात कर रहे थे तो संगीता ने उनकी बातों को सुना। पति पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव को जलाने की बात कह रहा था। इसमें सभी ससुरालीजन अपनी सहमति भी दे रहे थे।
विज्ञापन

पिता के अनुसार यह सारी बाते संगीता ने तुरंत ही उन्हें फोन पर बताईं। बेटी की मौत के बाद उसकी बताई बातों को याद करते ही पिता फफक-फफक कर रो पड़ा। उसका कहना था कि बेटी की बात को गंभीरता से नहीं लिया, वह अगर बेटी की इस शिकायत पर एक बार ससुराल जाकर जानकारी करता तो शायद संगीता की जान बच भी सकती थी। उनकी ये लापरवाही संगीता की दुश्मन बन गई। पुलिस को शव के पास से एक दुपट्टा भी मिला है। संभावना जताई जा रही है कि संभवत: इसी से उसका गला घोंटा गया होगा। दुपट्टा मिलना हत्या किए जाने की बात और भी पुष्टि करता है। क्योंकि मृतका साड़ी पहने हुए थे, ऐसे में दुपट्टा का वहां मौजूद होना भी हत्या का शक यकीन में बदलता है।
वारदात को लेकर उठ रहे कई सवाल
संगीता का शव घर से कुछ दूरी पर आलू के खेत में मिला। शव के पास से मिट्टी का तेल और लकड़ी भी बरामद हुई हैं। बड़ा सवाल है कि हत्या से लेकर शव को खेत तक ले जाने के दौरान किसी को ससुराल वालों को शक क्यों नहीं हुआ। हत्या घर में की गई या घटनास्थल कोई और है, महिला के गायब होने या हत्या की सूचना मायके वालों तक किसने पहुंचाई। पुलिस के अनुसार शाम आठ बजे उन्हें सूचना मिल चुकी थी, तभी से वह महिला व ससुराल वालों की तलाश कर रहे थे। रात भर किसी को कुछ नहीं मिला। रातभर ससुरालीजन शव को लेकर आखिर कहां छिपे रहे। ऐसे ही कई सवाल हैं जो कि आरोपियों के पकड़ने के बाद ही सुलझ सकेंगे।

10एमएनपी-28-मृतका संगीता का फाइल फोटो- फोटो : MAINPURI

10एमएनपी-31-महिला की मौत के बाद नगला दानी में पूछताछ करती पुलिस- फोटो : MAINPURI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें