15एमएनपी-12-कुरावली के गांव भरतपुर को सैनिटाइज करते कर्मचारी
- फोटो : MAINPURI
कुरावली (मैनपुरी)। तहसील क्षेत्र के गांव भरतपुरा के एक आदमी ने आगरा के पारस हॉस्पिटल में इलाज कराया था। कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए एसडीएम कुरावली ने पूरे गांव को ही सैनिटाइज करा दिया।
पारस हॉस्पिटल में भरतपुरा के एक आदमी द्वारा उपचार कराने की जानकारी होने के बाद एसडीएम अनूप कुमार स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ भरतपुरा पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे गांव को सैनिटाइज कराया। एसडीएम ने गांव में लोगों को घरों में ही रहने और सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया पारस हॉस्पिटल में इलाज कराने वालों पर प्रशासन की नजर है। प्रशासन के निर्देशों का जो भी उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।