फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन गेहूं क्रय केंद्रों पर 49

विज्ञापन
15एमएनपी-07-नवीन मंडी में सरकारी खरीद केंद्र पर गेहूं की खरीदारी करते कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। लॉकडाउन के चलते देरी से ही सही पर बुधवार से गेहूं क्रय केंद्र पर खरीद शुरू हो गई। पहले दिन बुधवार को जिले के दस क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की गई। किसानों की कम आवक के चलते पहले दिन सभी केंद्रों पर खरीद का खाता नहीं खुल सका।
विज्ञापन

एक अप्रैल से जिले के 73 गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू होनी थी। लेकिन लॉकडाउन के चलते इसे रोक दिया गया था। लेकिन मंडी में जब किसानों को उचित कीमत नहीं मिली तो बुधवार से केंद्र चालू कराए गए। पहले दिन जिले के दस क्रय केंद्रों पर लगभग 498 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। शाम तक कुछ केंद्रों पर गेहूं की तौल भी होती रही। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी उदित नारायन ने बताया कि सभी केंद्र शुरू हो गए हैं। किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर 1925 रुपये समर्थन मूल्य पर अपने गेहूं की बिक्री करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें