फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरों कस्तूरबा की वार्डन पर लटकी संविंदा समाप्त की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सोरों की वार्डन पर संविदा समाप्ति की तलवार लटक गई है। बीएसए ने वार्डन को कारण बताओ नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा है।
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालयों में अनामिका के नाम पर सुप्रिया के नौकरी करने के मामले का खुलासा होने के बाद जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के स्टाफ की जांच के लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्र जमा कराए गए। इन प्रमाणपत्रों की जांच शुरू हो गई है।
इस दौरान सोरों के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन चित्रा के आगरा विश्व विद्यालय से वर्ष 2004-05 में बीएड की जानकारी हुई तो विभाग ने उसका मिलान एसआईटी की ओर से भेजी गई 2823 शिक्षकों की सूची से किया गया तो वार्डन का नाम व अनुक्रमांक आदि मिल गए।
विज्ञापन

इसके बाद विभाग ने वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। बीएसए अंजलि अग्रवाल ने बताया कि वार्डन का नाम सूची में मिल जाने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब देने को कहा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें