फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लोग और मिले कोरोना संक्रमित, आंकड़ा 180 पर पहुंचा

विज्ञापन
नगर निगम मथुरा वृंदावन के मुख्य द्वार पर तैनात पुलिसकर्मी । - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। जनपद में कोरोना का ग्राफ दिनों दिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। सोमवार रात आई रिपोर्ट में आठ और मंगलवार को दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि इनमें से दो केस जनपद के संक्रमितों में शामिल नहीं होेंगे। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 180 हो गईं हैं। पॉजिटिव आए लोगों को आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है, जबकि परिवार के लोगों को क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट के मुताबिक मथुरा नगर निगम का एक कर्मचारी पॉजिटिव निकला है। होलीगेट क्षेत्र के अंतापाड़ा निवासी पॉजिटिव मिले व्यक्ति के परिवार के तीन सदस्यों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अपनी बेटी के यहां दुर्गापुरी आए अलीगढ़ निवासी 73 वर्षीय वृद्ध की मृत्यु के बाद पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। वृंदावन के गांव राजपुर में युवक संक्रमित मिला है। युवक की जांच फरीदाबाद के निजी अस्पताल हुई थी।
राया निवासी 64 वर्षीय वृद्ध भी पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। कोसीकलां निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति और बरसाना के 30 वर्षीय युवक की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से हड़कंप है। नौहझील के गांव सुहागपुर का एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। इनमें से अलीगढ़ निवासी वृद्ध और राजपुर के युवक की फरीदाबाद में जांच होने के कारण इन्हें जिले के संक्र्रमितों में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें