फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फतेहाबाद में समरसता यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत

Thu, 19 Feb 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद की समरसता यात्रा फतेहाबाद पहुंचने पर लोगों ने किया स्वागत,दूसरे चित्र में यात
विज्ञापन
फतेहाबाद। विश्व हिंदू परिषद की ओर से निकाली जा रही समरसता यात्रा पर फतेहाबाद पहुंचने पर सरकारी बस स्टैंड पर बुधवार को पुष्प वर्षा की गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संतों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष गिरीश शर्मा ने बताया कि समाज से जातिवाद और छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के उद्देश्य से समरसता यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा 16 फरवरी को पंडित श्रीराम शर्मा की जन्मस्थली आंवलखेड़ा से शुरू हुई है। कस्बा फतेहाबाद से यात्रा देर शाम शमसाबाद के लिए रवाना हो गई। 21 फरवरी को आगरा में समरसता यात्रा का समापन होगा। प्रांत सह मंत्री राकेश त्यागी ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोना और एक हिंदू, नेक हिंदू के भाव को जागृत करना है। विभाग संगठन मंत्री सुशील ने कहा कि समरसता यात्रा से हिंदू समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल कार्यकर्ताओं और कस्बावासियों ने यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर संत श्यामदास महाराज, नरोत्तम दास महाराज, जिला मंत्री पार्थ राणा, डोंगर सिंह, सुनील चौहान, रोहित शर्मा, शत्रुघ्न सिंह, निखिल चौहान, रवि, नितिन गुप्ता, जानू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें