फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छात्र-छात्राओं को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ

Thu, 19 Feb 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फतेहाबाद के राजकीय महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शपथ लेते हुए छात्र छात्राएं
विज्ञापन
फतेहाबाद। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहाबाद में बुधवार को रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में गोष्ठी आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अरुणा त्रिपाठी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को जागरुकता एवं सावधानी पूर्वक टाला जा सकता है। रोड सेफ्टी क्लब प्रभारी नवीन कुमार ने कहा शिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों को आयोजित किये जाने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा व यातयात नियमों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही महाविद्यालय में समाजशास्त्र एवं इतिहास विभाग की परिषदीय प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इतिहास विभाग में भारत का गौरवशाली इतिहास विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। समाजशास्त्र विभाग में स्नातक स्तर पर डिजिटल युग में निजता के मुद्दे तथा स्नातकोत्तर स्तर पर क्या वैश्वीकरण स्थानीय संस्कृतियों को नष्ट कर रहा है, विषय पर निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. धनवंती चंचल, डॉ. तेजेंद्र सिंह यादव, डॉ. प्रियंका, डॉ. नेत्रपाल सिंह, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. राजधारी यादव, प्रवेंद्र सिंह, भरत सिंह, किरोड़ी, गोपाल सिंह, सुमित आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें