फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नमकीन और बेसन के लिए नमूने, 18 किलोग्राम तेल जब्त

Thu, 06 Mar 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने होली को लेकर छापामार कार्रवाई तेज कर दी है। अभियान चलाकर बृहस्पतिवार को नमकीन, मैदा और बेसन के नमूने लिए गए, तो करीब 18 किलोग्राम सरसों का तेल जब्त किया गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य-2 डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक की टीम ने कुरावली रोड पर एक वाहन को पकड़ा। वाहन में नमकीन भरी थी, जिसके दो नमूने लिए गए। कुरावली बाजार में जैन किराना स्टोर से मैदा, राजीव जैन की किराना दुकान से बेसन का नमूना लिया गया। अवनीश किराना स्टोर से सरसों के तेल का एक नमूना लेने के साथ करीब 18 किलोग्राम खुला सरसों का तेल जब्त किया गया। मैनपुरी-कुरावली रोड स्थित डॉक्टर मिष्ठान भंडार से रंगीन मिठाई, शरीफपुर स्थित सुशील कुमार और कैलाश चंद्र की दुकान से बेसन का नमूना लिया गया। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, इंद्रजीत सिंह, जयदीप मौर्य और मनोज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें