फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नंबर पर दो गाड़ियां: आगरा की कार का फिरोजाबाद में स्कूटर पर कट गया चालान, गजब का है सिस्टम

Tue, 05 May 2026 11:36 AM IST
Dhirendra Singh शरद शर्मा, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में कार मालिक को फिरोजाबाद में स्कूटर पर लगे उनके ही नंबर से चालान का मैसेज मिलने से फर्जी नंबर प्लेट का मामला सामने आया है। आरटीओ विभाग ने जांच शुरू कर दी है और फर्जी वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एक नंबर पर दो गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कार आगरा में है लेकिन उसके नंबर पर स्कूटर फिरोजाबाद की सड़कों पर दौड़ रहा है। ऐसे में स्कूटर का चालान फिरोजाबाद में हुआ तो चालान भुगतान के लिए मैसेज आगरा में कार स्वामी के पास आ गया। कार स्वामी सोमवार को संभागीय परिवहन विभाग पहुंचे और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। हालांकि अधिकारी शिकायत लेने के अलावा कुछ नहीं कर सके।
विज्ञापन

 

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लागू होने के बाद भी इस फर्जीवाड़े ने कार स्वामी मुन्नालाल गौतम को हैरान कर दिया है। वह ट्रांसयमुना थानाक्षेत्र के सिद्धार्थ नगर नरायच में रहते हैं। उन्होंने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन दौड़ने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनकी कार का नंबर यूपी-83 एवी-0273 है। इसी नंबर पर एक स्कूटर फिरोजाबाद में चल रहा है।
 

उनके मोबाइल नंबर पर कुछ दिन पहले छह हजार रुपये का चालान आया। चालान में फोटो स्कूटर की है लेकिन नंबर उनकी कार का लगा हुआ है। यह जानकारी आरआई संजीत कुमार को दी तो उन्होंने शिकायती पत्र ले लिया। यह पहला फर्जी नंबर प्लेट का मामला नहीं है। इससे पहले भी एक नंबर पर कई वाहनों का संचालन होना सामने आ चुका है।

एक लाख से अधिक वाहन पुरानी नंबर प्लेट के
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) को लागू करने के पीछे का मकसद नंबर प्लेटों के फर्जीवाड़े को रोकना था। आरटीओ के रिकॉर्ड के मुताबिक, अब भी जिले में एक लाख से अधिक वाहन बिना एचएसआरपी के पुरानी नंबर प्लेट पर चल रहे हैं। इनके खिलाफ आरटीओ के स्तर से कम कार्रवाई देखने को मिलती है। सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए नंबर प्लेट के अक्षरों से छेड़छाड़ भी वाहन स्वामी कर देते हैं।
विज्ञापन

शिकायत मिली है, होगी कार्रवाई
आरआई संजीत कुमार ने बताया कि कार के नंबर पर स्कूटर का चालान होने की शिकायत मिली है। इस संबंध में फिरोजाबाद पुलिस और विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। फर्जी नंबर प्लेट लगाने वाले वाहन को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें