फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बैडमिंटन में समर्थ, लियासा और अभिषेक, शतरंज में अंश चमके

Tue, 30 Jun 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बैडमिंटन एवं शतरंज प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। डिफेंस कॉलोनी यूथ वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय बैडमिंटन एवं शतरंज प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबलों के साथ सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-14 और अंडर-16 बालक व बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें युवा शटलरों और शतरंज के शातिरों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

बैडमिंटन के सभी आयु वर्गों के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच एक-एक अंक के लिए कड़ी टक्कर दिखी। बालिका वर्ग के अंडर-14 फाइनल में लियासा और अनन्या के बीच खिताबी भिड़ंत हुई। जिसमें लियासा प्रथम और अनन्या द्वितीय रहीं। बालक अंडर-14 वर्ग में समर्थ प्रथम और तेजस द्वितीय रहे। बालक अंडर-16 वर्ग के (ग्रुप-ए) में श्रेष्ठ प्रथम, वंश दीक्षित द्वितीय और कुनाल तृतीय स्थान पर रहे।
अंडर-16 मुख्य फाइनल में अभिषेक विजेता और ऋषभ उपविजेता रहे। शतरंज प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-16 के बच्चों ने अपनी चालों से बड़ों-बड़ों को हैरान कर दिया। घंटों चली दिमागी कसरत और रणनीतिक चालों के बाद अंश ने अपने विरोधियों को चारों खाने चित करते हुए प्रथम, अभ्युदय द्वितीय और नमन चौधरी तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कर्नल हेमंत चाहर ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीतने या हारने के बारे में नहीं है बल्कि यह हमें जीवन जीने की कला सिखाता है। सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव सोई ने कहा कि मैदान पर कोई हारता नहीं है, या तो वह जीतता है या फिर सीखता है।
मैच रेफरी बृजमोहन एवं अमन शर्मा, अमित दीक्षित, राजू चौहान रहे। इस दौरान विवेक उपाध्याय, बंटी यादव, ज्ञानेंद्र यादव, अमित, राजू, विनय, देवेंद्र शर्मा, देवेश यादव, कमल चाहर, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें