आगरा। आगरा फोर्ट–बयाना रेल खंड पर विशेष अभियान में बिना टिकट और अनियमित यात्रा कर रहे कुल 115 यात्री पकड़े गए। 84 बेटिकट यात्रियों से 71,590 रुपये और 31 अनियमित यात्रियों से 24,670 रुपये सहित कुल 96,260 रुपये का जुर्माना वसूला गया। रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन में चला गया।