फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दादरी के लिए 29 को हुंकार भरेंगे समाजवादी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। दादरी (नोएडा) में होने वाली रैली के लिए शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की फतेहाबाद स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर बैठक हुई। रैली की तैयारियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


प्रदेश सचिव व रैली प्रभारी लल्ला गुर्जर ने बताया कि 29 मार्च को जनपद से भारी संख्या में कार्यकर्ता दादरी पहुंचेंगे। यहां से करीब 400 से 500 गाड़ियों और बसों को भेजा जा रहा है। बूथ स्तर से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी तक के सभी पदाधिकारियों और नौ विधानसभा क्षेत्रों के संभावित प्रत्याशियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ रैली में शामिल होने का आह्वान किया गया है। रैली से मिशन 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो जाएगा है। जिला अध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा ने बताया कि रैली वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की दिशा और दशा तय करेगी। रैली को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्य रूप से संबोधित करेंगे।



जिला कार्यकारिणी का विस्तार
समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह ने चार उपाध्यक्ष और तीन सचिवों के नाम की घोषणा की। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. लोकमन सिंह लोधी, सोनू त्यागी, डॉ. सुरेश चाहर, हरीचंद निषाद और सचिव पद पर विजय पाल सिंह, आलोक यादव व ओमकार वाल्मीकि को नामित किया।
विज्ञापन



इस दौरान जिला महासचिव संतोष पाल बघेल, पवन प्रजापति, राजपाल यादव, देवेंद्र यादव, बलविंदर सिंह जाटव व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पार्टी पदाधिकारियों से दादरी पहुंचने की अपील

जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व नेताओं से अपील की कि दादरी की रैली को सफल बनाने के लिए आगरा से कम से कम पांच हजार कार्यकर्ता रैली में शामिल हों। इससे मिशन 2027 को कामयाबी मिले और पार्टी बहुमत के साथ सरकार बनाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें