फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samajwadi Party Vijay Yatra: अपने गढ़ में हुंकार भरेंगे अखिलेश यादव, आज मैनपुरी से एटा तक निकालेंगे समाजवादी विजय यात्रा

Tue, 21 Dec 2021 09:54 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाल नेटवर्क, एटा-मैनपुरी

सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जुटे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों प्रदेश में समाजवादी विजय यात्रा निकाल रहे हैं। इसकी शुरुआत 12 अक्टूबर को कानपुर से हुई थी। 
विज्ञापन
समाजवादी विजय रथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी की आठवें चरण की विजय यात्रा मंगलवार को मैनपुरी से शुरू होगी। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव क्रिश्चियन मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री विजय रथ पर सवार होकर एटा के लिए प्रस्थान करेंगे। सोमवार को जनसभा के लिए प्रभारियों ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा निकाली जा रही विजय यात्रा का आठवां चरण मैनपुरी से शुरू होगा। मैनपुरी के बाद एटा में भी पूर्व मुख्यमंत्री 21 दिसंबर को ही जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन

बैनरों से पाट दिया मैदान
वहीं क्रिश्चियन मैदान को सपा के बैनरों और होर्डिंग से पाट दिया है। सोमवार को जनसभा के प्रभारी एमएलसी आनंद भदौरिया, सुनील साजन और राजेश यादव ने पदाधिकारियों के साथ जनसभा की तैयारियों की समीक्षा की। जनसभा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मैनपुरी जिले में गांव अंजनी, महादेवा, कुरावली, खिरिया पीपल में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। 
होर्डिंग पर शिवपाल के भी फोटो
लंबे समय के बाद सपा के कार्यक्रम में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के फोटो सपा नेताओं ने अपने होर्डिंग में लगाए हैं। प्रसपा के जिलाध्यक्ष बोट सिंह यादव कहते हैं कि अब प्रदेश में सपा की सरकार बनना तय है। सपा में प्रसपा के नेताओं को सम्मान के साथ ही टिकट भी मिलेगी। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

सैनिक पड़ाव में जनसभा को संबोधित कर देंगे चुनावी संदेश
सपा की विजय यात्रा एटा शहर के सैनिक पड़ाव में मंगलवार को होगी। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोगों को संबोधित करेंगे। इसी मैदान पर 12 दिसंबर को भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया था। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी ने सीधे-सीधे सपा को ललकारा था। अब बारी सपा की है, समर्थकों को बेसब्री से इंतजार है कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा की ललकार का जवाब किस तरह देते हैं।

दो दिनों से तैयारियां 
कार्यक्रम को लेकर दो दिन से तैयारियां चल रही हैं। सोमवार को भी सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सैनिक पड़ाव में मंच बनाया गया। साथ ही पंडाल लगाकर तैयार किया गया। जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का रथ दोपहर 2 बजे सैनिक पड़ाव में पहुंचेगा। वह मैनपुरी से यहां आ रहे हैं। सबसे पहले जिले की सीमा कंगरौल पर उनका स्वागत किया जाएगा। फिर मलावन और एआरटीओ कार्यालय पर स्वागत करते हुए कार्यकर्ता उन्हें लेकर सैनिक पड़ाव पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ एमएलसी सुनील साजन, आनंद भदौरिया, राजीव यादव आदि भी मौजूद रहेंगे। पड़ाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष करीब एक घंटे सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सैफई के लिए निकल जाएंगे।
आगरा में कोरोना संक्रमण: दुबई से आई छात्रा और जयपुर से लौटी युवती संक्रमित, ओमिक्रॉन की जांच के लिए भेजे जाएंगे सैंपल
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें