निकुंज भवन में हवन करते उपमुख्यमंत्री मौर्य और उनका परिवार
- फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार की सुबह बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ सुबह-सुबह भगवान बांकेबिहारी के दर्शन किये। इसके बाद उपमुख्यमंत्री मौर्य वीआईपी मार्ग स्थित निकुंज भवन पहुंचे।
केशव प्रसाद मौर्य के साथ उनकी पत्नी राजकुमारी देवी मौर्य, पुत्र योगेश भी आए हैं। वो निकुंज भवन में हवन-पूजन करेंगे। यह पूजन मंदिर के सेवायत श्रीवर्धन गोस्वामी एवं निकुंज वर्धन गोस्वामी के सानिध्य में किया जा रहा है।