फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चुनाव आयोग के घेराव प्रदर्शन की रणनीतिक बैठक में भिड़े सपाई

विज्ञापन
bah
विज्ञापन
बाह। समाजवादी पार्टी की एक रणनीतिक बैठक में दो जिला उपाध्यक्षों लके बीच तीखी नोकझोंक हुई। यह विवाद हाथापाई की नौबत तक पहुंच गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन

यह बैठक शनिवार को बाह बिजौली गांव स्थित एसएस गार्डन में आयोजित की गई थी। बैठक का उद्देश्य 7 अक्तूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घेराव प्रदर्शन की रणनीति बनाना था। बैठक में सपा के जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे, राजेश यादव, जिला सचिव आलोक यादव, महेश गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर खैर, महेश वर्मा और सुरेश यादव जैसे नेता विचार-विमर्श कर रहे थे।
इसी दौरान 11 सितंबर को जैतपुर में हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशम्भर प्रसाद की पीडीए चौपाल कार्यक्रम को हड़पने के आरोप पर कहासुनी शुरू हो गई। देखते-ही-देखते यह बहस नोकझोंक में बदल गई। सपा के जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे और मुकेश बरुआ के बीच पुरानी अदावत खुलकर सामने आ गई। वायरल वीडियो में दोनों के बीच बहस के दौरान उनके समर्थकों के बीच हाथापाई की स्थिति बनती दिख रही है। खींचतान के बीच सपा कार्यकर्ता दोनों नेताओं को अलग करते नजर आए। दोनों नेता आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी कर रहे हैं। यह प्रकरण पार्टी के गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


मुकेश बरुआ ने बताया कि कार्यकर्ताओं में कहासुनी और विवाद हुआ है। उन्होंने सुधीर दुबे से किसी विवाद या विरोध से इन्कार किया। वहीं, सुधीर दुबे ने कहा कि पार्टी में लोकतंत्र है। उन्होंने ऐसी बातों को आम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें