फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं को दिया 'जीत का मंत्र'

Sun, 08 Sep 2019 12:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सपा झंडा
विज्ञापन
टूंडला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। शनिवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में विधानसभा उपचुनाव के लिए रणनीति बनाई गई। साथ ही स्नातक मतदाता बनाने के लिए अभियान चलाने की तैयारी पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन


सपा की एक मासिक बैठक जिलाध्यक्ष दुर्गपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर हुई। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष ने टूंडला विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर को विजयी बनाने की अपील की। 

उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से टूंडला विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने हेतु जुटने का आह्वान किया। बैठक के दौरान विधान परिषद की स्नातक सीट पर एमएलसी डॉ. असीम यादव को जिताने के लिए अधिकाधिक मतदाता बनाने पर भी जोर दिया गया। 
विज्ञापन


एमएलसी दिलीप यादव ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों का उल्लेख कर आमजन के बीच जाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। बैठक दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष हिकमत उल्ला के बडे़ भाई का इंतकाल होने पर दो मिनट का मौन रखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें