फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान की रोडवेज बस में महिला यात्रियों को लूटा

विज्ञापन
टूंडला थाने में घटना की जानकारी देते लूट की शिकार महिला - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। फिरोजाबाद हाईवे पर राजस्थान की रोडवेज बस में दो महिलाओं से तमंचे के बल पर नकदी और आभूषण लूट लिए और उन्हें चलती बस से धक्का देकर भाग गए। पीड़ित महिलाओं ने घटना की थाने में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। राजस्थान के भरतपुर की सुभाष नगर कॉलोनी निवासी रूबी पत्नी अवधेश उपाध्याय थाना टूंडला के गांव नागऊ स्थित मायके में दो दिन पहले अपनी बीमार मां कुसमादेवी को देखने आई थी। शनिवार सुबह करीब सात बजे उसके भाई विपिन रावत ने उसे भरतपुर जाने के लिए अजमेर डिपो की बस में बैठा दिया। आरोप है कि बस में एक अन्य महिला सहित करीब एक दर्जन यात्री सवार थे। बस टोल प्लाजा के निकट पहुंची, तभी आधा दर्जन यात्री बस से उतर गए।
विज्ञापन

इसके बाद बस में रूबी सहित दो महिलाएं, चालक, कंडक्टर व दो अन्य यात्री ही रह गए थे। बस टोल प्लाजा से निकली तभी उसकी सीट पर ही बैठे दोनों यात्रियों ने तमंचे निकाल लिए और गोली मारने की धमकी देते हुए उससे आठ हजार रुपये, दो सोने की अंगूठी, एक सेट कुंडल व दूसरी महिला से आभूषण व नकदी लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद उन्हें चलती बस से धक्का दे दिया। इसके बाद वह गांव पहुंची और परिजनों को जानकारी दी।
शाम को परिजनों के साथ वह थाने पहुंची और अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि बस चालक व कंडक्टर बदमाशों से मिले हुए हैं। वे घटना के बाद बस को भगा ले गए। वहीं बस कंडक्टर मनीष कुमार का कहना है कि उसकी बस में 16 यात्री व दो स्टाफ सवार था। बस से कहीं कोई यात्री नहीं उतरा। टूंडला से एक यात्री सवार हुआ था। उनकी बस में कोई वारदात नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें