फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: दलित महासम्मेलन से पहले सपा का शक्ति प्रदर्शन, सांसद ने परखी तैयारियां; 15 को आ रहे अखिलेश यादव

Fri, 13 Nov 2026 03:10 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के जीआईसी मैदान में 15 नवंबर को होने वाले सपा के दलित महासम्मेलन के लिए जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। सांसद रामजी लाल सुमन ने सभा स्थल का निरीक्षण किया, जबकि कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर घर-घर आमंत्रण पत्र बांटे।
 
विज्ञापन
बाइक रैली का शुभारंभ करते सपा सांसद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जीआईसी मैदान में 15 नवंबर को होने वाले समाजवादी पार्टी के दलित महासम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बृहस्पतिवार को सपा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन ने सभा स्थल का जायजा लिया। सुबह सिकंदरा से टेढ़ी बगिया तक बाइक रैली निकाली गई। शहर भर में नुक्कड़ सभाएं, बैठकें और जनसंपर्क किया गया। घर-घर आमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन


महासम्मेलन के आमंत्रण के लिए बृहस्पवितार सुबह 11 बजे सपा छात्र सभा अध्यक्ष अमित प्रताप सिंह के नेतृत्व में नीला झंडा लेकर सिकंदरा से बाइक रैली निकाली गई। सम्मेलन के संयोजक रामजी लाल सुमन, प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी ने नीला झंडा दिखा रैली को रवाना किया। टेढ़ी बगिया स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर रैली संपन्न हुई।

उधर, लंगड़े की चौकी पर महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में दलित समाज की बैठक हुई। रामलाल टैगोर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पीडीए समाज की आवाज को मजबूत करने और घर-घर समाजवादी विचारधारा का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इधर, विनय अग्रवाल और सतीश चाहर के नेतृत्व में चित्रा टॉकीज व आसपास के क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया गया। शाम 4 बजे सपा सांसद रामजी लाल ने जीआईसी मैदान पर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें