आगरा के रामबाग सब्जी मंडी के पास रुपयों के लेन-देन के विवाद में युवक सुशांक पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि पूर्व सहकर्मी ने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर उसे घेरकर पीटा और जान से मारने की कोशिश की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में रामबाग सब्जी मंडी के पास पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि पूर्व सहकर्मी ने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर यह वारदात की है। हमले में युवक को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज-2, नुनिहाई निवासी सुशांक ने पुलिस को बताया कि बुधवार को शाम करीब चार बजे वह अपनी बुआ के घर सीतानगर जा रहे थे। रामबाग सब्जी मंडी के पास उन्हें पूर्व सहकर्मी शिवांग चौधरी उर्फ दीपक मिल गया। आरोप है कि शिवांग ने पुराने रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि वह पहले ही हिसाब चुकता कर चुका था।
इसके बावजूद आरोपी ने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। पीड़ित ने हमलावरों पर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।