फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सपा ने मुलायम की कर्मभूमि से डिंपल यादव को फिर दिया मौका, जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

Wed, 31 Jan 2024 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

समाजवादी पार्टी ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। मुलायम की कर्मभूमि से फिर डिंपल यादव चुनाव मैदान में होंगी।

 
विज्ञापन
अखिलेश डिंपल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 में मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि मैनपुरी से डिंपल यादव ही सपा की प्रत्याशी होंगी। मंगलवार को सपा ने 16 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इस सूची में मैनपुरी लोकसभा सीट भी शामिल हैं। मैनपुरी सीट से प्रत्याशी की घोषणा के बाद सपा ने जहां तैयारी तेज कर दी है तो वहीं भाजपा में मंथन शुरू हो गया है।
विज्ञापन


1996 के बाद से लेकर आज तक मैनपुरी लोकसभा सीट सपा का गढ़ रही है। मुलायम सिंह यादव ने यहीं से 1996 में अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा और 2019 में अंतिम चुनाव भी यहीं से लड़ा। अक्तूबर 2022 में उनके निधन के बाद ये सीट रिक्त हो गई थी। उप चुनाव में सपा ने मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैदान में उतारा था। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य को हराकर 2.88 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी।

अब 2024 के चुनाव के लिए भी तैयारी शुरू हो गई है। सपा ने मंगलवार को मैनपुरी सीट से डिंपल यादव के चुनाव लड़ने की आधिकारिक घोषणा कर दी। इससे सियासत गरमा गई है। डिंपल यादव वर्तमान में मैनपुरी से सांसद हैं लगातार जनता के बीच में ही हैं। बीते एक माह में उन्होंने तीन बार मैनपुरी के अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण किया। इससे साफ है कि डिंपल यादव ने चुनावी रणभेरी बजने से पहले ही तैयारी शुरू कर दी है। प्रत्याशी का नाम सामने आने के बाद सपा अब चुनावी मोड में आ गई है। जल्द ही जनसंपर्क और चुनावी सभाओं का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 16 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। मैनपुरी सीट से डिंपल यादव ही चुनाव लड़ेंगी। जनता ने उन्हें उप चुनाव में जो आशीर्वाद दिया था वही आशीर्वाद 2024 के चुनाव में भी मिलेगा। भाजपा के पास कोई प्रत्याशी नहीं है।

भाजपा भी जल्द प्रत्याशी घोषित करने की कह रही बात
मैनपुरी लोकसभा सीट भाजपा के लिए अजेय रही है। आज तक यहां कभी भी भाजपा जीत हासिल नहीं कर सकी। 2022 में हुए उप चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य को डिंपल यादव ने करारी शिकस्त दी थी। ऐसे में अब भाजपा कोई मजबूर प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने बताया कि जल्द ही पार्टी प्रत्याशी की घोषणा कर देगी। प्रत्याशी मैनपुरी से होगा या बाहर से, इस पर उन्होंने कहा कि चुनाव कमल का फूल लड़ेगा।
विज्ञापन


नाम: डिंपल यादव
पति: अखिलेश यादव, सपा अध्यक्ष
उम्र: 46 वर्ष
शिक्षा: बीकॉम, लखनऊ विश्विद्यालय।
राजनीतिक जीवन: कन्नौज से 2012 व 2014 में सांसद, मैनपुरी से 2022 के उप चुनाव में बनीं सांसद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें