विधानसभा किशनी-109
प्रत्याशी : विधायक बृजेश कठेरिया
उम्र-47
शिक्षा-पॉलीटेक्निक डिप्लोमा
परंपरागत रूप से इस सीट पर सपा का कब्जा रहा है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर सपा के टिकट पर बृजेश कठेरिया लगातार दो बार यहां से विधायक चुने जा चुके हैं। इस बार भी सपा ने उन्हें ही अपना प्रत्याशी बनाया है। बीते चुनाव में बसपा प्रत्याशी कमलेश कुमारी को विधायक बृजेश कठेरिया ने हराया था।