सपा प्रत्याशी की पत्नी के पास 45 हजार रुपये नकद है। 25.50 लाख रुपये का सोना है तो 2,14,978 रुपये की चांदी है। पत्नी के पास भी एक रिवॉल्वर है। कुल 2,43,34,231 रुपये की अचल संपत्ति की मालिक हैं तो 4,07,85490 रुपये की भूमि इनके पास है। बेटे के पास 18,83,673 रुपये की संपत्ति है तथा पिता के नाम में 2,30,22,390 रुपये की चल संपत्ति है।
आठवीं पास हैं कांग्रेस प्रत्याशी योगेश
टूंडला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी योगेश कुमारी के नाम कृषि भूमि नहीं है। लाखों रुपये की गैर कृषि भूमि इनके एवं पति के साथ बच्चों के नाम में है। योगेश के खिलाफ कोई मुकदमा नहीं है। कांग्रेस प्रत्याशी योगेश कुमारी कक्षा आठ तक पढ़ी हैं। इनके पास में 50 हजार रुपये नकद व 15 हजार रुपये की ज्वैलरी है। कुल 410,832 की चल संपत्ति की मालिकन योगेश कुमारी के पर 16 लाख रुपये कीमत की गैर कृषि भूमि है। 30 लाख रुपये की आवासीय भूमि है।
पति भी 4.34 लाख रुपये की चल संपत्ति के मालिक हैं। पति के पास में 30 हजार रुपये नकदी व 90 हजार रुपये की ज्वैलरी है। उनकेपति पर बाइक है। दो बच्चों पर दो बाइक एवं एक का है, कार पर बैंक का लाखों रुपये का ऋण है। पति के नाम पर गैर कृषि भूमि तीन लाख रुपये की है। आश्रितों पर 65 हजार नकद, खातों में 22 लाख रुपये से ज्यादा की धनराशि एवं 20 लाख रुपये की जमीन है।