मैनपुरी/बेवर। करहल विधानसभा क्षेत्र की साइकिल यात्रा का शुक्रवार को जिला पार्टी कार्यालय पर समापन हो गया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने कहा कि पार्टी की नीतियों और सपा सरकार में कराए गए कार्यों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं।
पूर्व सांसद ने कहा कि युवाओं की दम पर 2022 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। विधायक सोबरन सिंह यादव, विधायक ब्रजेश कठेरिया, राधाकृष्ण कश्यप, नृप चौधरी, राकेश ठाकुर, हरवीर प्रजापति, विपिनराज यादव, राजेश खटीक, सुनील यादव, उपदेश यादव, वंदना यादव, गीता यादव, मंजू यादव, प्रीती चौहान, अब्दुल सलाम, शिवम यादव मौजूद रहे।
वहीं बेवर विकास खंड क्षेत्र में शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली। जिलाध्यक्ष दीपसिंह पाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा खाकेताल, लोधीपुर, नगला देवी, गंगरवाला, नगला छती, घुटारा, अछ्ईपुर होते हुए किशनी विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, तोताराम यादव, सुखवीर सिंह यादव, रावल सिंह यादव, विवेक यादव, रामशरण यादव, कृष्णदास लोधी, मनोज दुबे, सुरेंद्र यादव, राजेश पेंटर मौजूद रहे।