फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सेल्समैन ने फंदे से लटककर दी जान...तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया; परिवार में मचा कोहराम

Sat, 11 Oct 2025 11:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पत्नी बेटी को कोचिंग छोड़ने गई थी। लाैटी तो पति की लाश फंदे पर लटकी मिली। पत्नी की चीख निकल गई। आसपास के लोग पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
घर के बाहर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के रामनगर सीतानगर में शनिवार को पारिवारिक विवाद में मनोज गुप्ता (36) ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मनोज गुप्ता करीब 15 साल से राजा मंडी स्थित नागाजी गारमेंट्स पर सेल्समैन की नौकरी कर रहे थे। मनोज की शादी करीब 17 साल पहले फिरोजाबाद निवासी अन्नू से हुई थी। उनके दो बेटे सागर (15), आकाश (12) और एक बेटी पूजा (8) है। पत्नी ने बताया कि मनोज पिछले कुछ समय से शराब के आदी हो गए थे।

शनिवार को सुबह भी शराब पी और नौकरी पर नहीं गए। दोपहर में उन्होंने छोले-भटूरे बनवाए। शाम करीब चार बजे बेटी को कोचिंग छोड़ने गई थीं। वापस लौटी तो देखा कि गेट खुला था और पति पंखे से फंदे पर लटके हुए थे। चीखपुकार सुनकर पड़ोसी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष देवेंद्र दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें