फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: झगड़े के दौरान बेहोश हुई युवती, मौत

Sat, 11 Oct 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो10 मृतका रागिनी का फाइल फोटो
विज्ञापन
भोगांव। गांव तिगवां में शुक्रवार रात दो पक्ष के बीच झगडे़ के दौरान एक युवती बेहोश हो गई। परिजन अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को भाई और परिजन एसपी से मिले। उन्होंने जमीन के विवाद में पीट-पीट कर युवती की हत्या करने का आरोप लगाया। एसपी के आश्वासन पर परिजन मान गए। भोगांव पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।थाना क्षेत्र के गांव तिगवां के रहने वाले अभिषेक कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात को गांव के रहने वाले नामजद लोग लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। आते ही इन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। 24 वर्षीय बहन रागिनी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके बाल पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। बहन बेहोश हो गई, इस बीच चीख-पुकार सुन कर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी वहां से भाग गए। बहन को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह परिजन ने केस दर्ज कराने की मांग की। एसपी गणेश प्रसाद साहा को प्रार्थना पत्र देकर बहन की जमीन के विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाया। एसपी ने उन्हें पोस्टमार्टम कराने की बात कही, कहा कि रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। आश्वासन पर परिजन मान गए और भोगांव पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें