फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सिलाई में प्रशिक्षण लेने वाली युवतियों को मिले प्रमाण पत्र

Wed, 01 Nov 2023 07:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिलाई में प्रशिक्षण लेने वाली युवतियों को मिले प्रमाण पत्र
विज्ञापन


मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार मेें डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने बुधवार को ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के तत्वावधान में सिलाई ट्रेड में 12 प्रशिक्षित युवतियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के बेरोजगार युवाओं की पहचान, प्रशिक्षण प्रदान कर उनको स्व रोजगार स्थापित करने में मद्द कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। ताकि वह स्व रोजगार स्थापित कर सकें। सभी प्रशिक्षु प्रशिक्षण का लाभ उठाकर स्वरोजगार स्थापित करें। अपने तथा अपने परिवार का पालन पोषण कर परिवार की प्रगति में भागीदार बनें। आरसेटी निदेशक सत्येंद्र यादव, डिप्टी कलेक्टर सैयद सानिया सोनम एजाज, उपायुक्त एनआरएलएम शौकत अली, अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल प्रकाश तिवारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें