आगरा की थाना हरीपर्वत पुलिस ने बैनारा बीयरिंग्स एंड पिस्टंस फैक्टरी के सेल्स मैनेजर सुनील आनंद को गिरफ्तार करके रविवार को जेल भेज दिया। आरोप है कि सेल्स मैनेजर ने 11.65 लाख रुपये का गबन किया। प्रोफेसर कॉलोनी निवासी विवेक बैनारा कंपनी के डायरेक्टर हैं। कंपनी का ब्रांच ऑफिस प्रोफेसर कॉलोनी में हैं।
थाना हरीपर्वत में दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी में एक जुलाई 2019 से सीनियर सेल्स मैनेजर के पद पर शहीद नगर निवासी सुनील आनंद कार्य कर रहा था। कंपनी पिस्टन, बीयरिंग्स और रिंग बनाती है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में सेल्स का काम सुनील आनंद देखा करते थे।
मध्य प्रदेश की फर्मों को सप्लाई की पिस्टन
आरोपी ने मध्य प्रदेश की फर्मों को पिस्टन की सप्लाई की। मगर, कंपनी में भुगतान प्राप्त नहीं हुआ। इस संबंध में सुनील आनंद से पूछा गया तो उसने कहा कि दो माह में व्यापारी भुगतान कर देंगे। माल की रकम जमा नहीं होने पर डायरेक्टर ने पड़ताल की।