फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हथियारों की बिक्री: पुलिस के एक्शन से छूटे पसीने, एक युवक दबोचा, तो तीन तस्कर भी हुए गिरफ्तार

Fri, 02 May 2025 11:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 सदर बाजार पुलिस ने रंगबाजी में फायरिंग करने वाले आरोपी युवक को पकड़ा तो तीन तस्कर भी हाथ लग गए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। 
 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर बाजार के सौदागर लाइन में करीब नौ माह पहले रंगबाजी में फायरिंग की घटना हुई थी। पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक को पकड़ा तो उसने हथियारों के तीन तस्करों को भी गिरफ्तार करा दिया। ये सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर हथियारों का प्रचार और उसके बाद बिक्री करते थे।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि 20 अगस्त 2024 में सौदागर लाइन में मामा फ्रेंकी रेस्टोरेंट के सामने रंगबाजी में फायरिंग की घटना हुई थी। 8-10 बाइकों पर आए युवकों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। हाल में शहर में गोलीकांड के कई मामले सामने आने पर एसीपी विनायक भोसले ने एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया।

 

जांच में जानकारी मिली कि छीपीटोला निवासी चिन्मय जरारी ने गोली चलाई थी। पुलिस ने जरारी को पकड़ा तो उसके मोबाइल में अवैध हथियारों के फोटो मिले। इसके बाद पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि तमंचा उसने तीन युवकों से खरीदा था। इनमें मधु नगर के दीपेंद्र यादव, सुनील राय व शैजान खां के नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर असलहे बरामद किए।

 

पुलिस को तीन अन्य की भी तलाश
डीसीपी ने बताया कि तीनों युवक सस्ते दामों में युवाओं को असलहे बेचते हैं। आरोपियों के पास से तीन तमंचे, एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि वह सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर हथियारों के साथ वीडियो पोस्ट करते हैं, इससे खरीदार भी पहचान लेते हैं। जो लोग संपर्क में होते हैं वह हथियार खरीद लेते हैं। इस गिरोह में शिवम ठाकुर, आदि और आयुष पंडित भी शामिल हैं। पुलिस अब इन तीनों की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन


लग्न टीका में की फायरिंग, केस दर्ज
रुनकता स्थित जाटव बस्ती के आंबेडकर पार्क में सोमवार को विजयपाल के पुत्र के लग्न-टीका कार्यक्रम में आए रिश्तेदार श्यामबाबू ने हर्ष फायरिंग कर दी। जिसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने बताया कि सिकंदरा पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर श्यामबाबू पुत्र पोखीराम निवासी नगला सोहनलाल, अरतौनी, थाना सिकंदरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें