फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी सेना में कैप्टन के पद पर कर रहीं कर्तव्यों का पालन

विज्ञापन
कैप्टन पद पर तैनात पटियाली की साक्षी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
पटियाली। जब हौसला ऊंची उड़ान का हो, देखना फिजूल है कद आसमान का। किसी कवि ये पंक्तियां पटियाली की बेटी साक्षी पर सटीक साबित होती हैं। साक्षी पटियाली क्षेत्र की ऐसी प्रतिभा है जो सेना में कैप्टन के पद पर कार्यरत होकर कर्तव्य का पालन कर रहीं हैं। साथ ही पटियाली का मान बनी हुई हैं। ये बेटे-बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं।
विज्ञापन

शहर के अधिवक्ता अरुण कुमार चतुर्वेदी की बेटी साक्षी का चयन सेना में मद्रास इंजीनियर रेजिमेंट के लिए 1 अप्रैल 2019 को हुआ। उसके बाद उसका प्रशिक्षण चेन्नई स्थिति सेना के प्रशिक्षण संस्थान में हुआ। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद साक्षी को मद्रास इंजीनियरिंग रेजीमेंट की 38 असॉल्ट रायफल यूनिट में तैनाती मिली है। वह यहां कैप्टन के रूप में देश सेवा कर रही हैं। साक्षी बताती हैं कि सेना में रहकर उन्हें बेहद अच्छा अनुभव हो रहा है। यदि और कहीं जॉब करतीं तो शायद गर्व महसूस नहीं कर पातीं।
उन्होंने बताया कि सेना में जाने की प्रेरणा उन्हें अपने नाना रामबाबू पांडे निवासी कछेला से मिली। वे सेना से कैप्टन पद से रिटायर हुए थे। साक्षी का कहना है कि वह तकनीकि कार्य की देखरेख करतीं हैं। कहां ब्रिज बनना है, कहां मोर्चे के लिए किस तरह से कार्य करना है। यह सब उनके दायित्वों में शामिल है। इस समय साक्षी की तैनाती भटिंडा में है। बीटेक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद साक्षी ने सेना में जाने का निर्णय लिया। पिता अरुण चतुर्वेदी, मां मधु चतुर्वेदी ने भी उनका हौसला बढ़ाया। साक्षी का कहना है कि वह पूरी तनमयता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने को तत्पर रहती हैं। पिता अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि साक्षी हमेशा से पढ़ने में होशियार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें