जिला सहकारी बैंक बैठक लेते अधिकारी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिला सहकारी बैंक में शनिवार को शाखा प्रबंधकों की बैठक हुई। महाप्रबंधक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वसूली बढ़ाने पर जोर दिया गया। सभी शाखा प्रबंधकों को बकाएदारों से संपर्क कर अधिक से अधिक ऋण वसूल करने के लिए निर्देशित किया गया।
बैठक में जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक इनामुर्रहमान ने वसूली की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जारी वित्तीय वर्ष में ऋण वसूली की प्रगति के लिए सभी शाखा प्रबंधक सुधार करें। इसके लिए सहकारी समिति के सचिवों के माध्यम से किसानों से संपर्क किया जाए। किसानों को अधिक से अधिक ऋण की धनराशि जमा करने के लिए प्रेरित किया।
इसके साथ ही नए लक्ष्य के अनुसार केसीसी ऋण वितरित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी बैंक खातों में केवाईसी जरूर कराई जाएगी। केवाईसी के बाद ही खातों का संचालन किया जाए। इसमें लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उप महाप्रबंधक राजेश कुशवाह, शाखा प्रबंधक अंचल तिवारी, शीलू भदौरिया आदि मौजूद रहे।