फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिव्यांशु बन साहिल खान ने Instagram पर फंसाया...फिर होटल में लूटी आबरू; बेटी की हालत देख टूट गया परिवार

Sun, 03 Sep 2023 10:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में दिव्यांशु बन साहिल खान ने इंस्टाग्राम पर किशोरी को फंसाया। इसके बाद होटल ले जाकर आबरू लूटी। फिर वीडियो दिखाकर मां के गहने हड़पे और दस लाख किए पार। बेटी की हालत देख परिजन के होश उड़े।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोशल मीडिया पर कार मैकेनिक साहिल खान ने पहचान छिपाकर छात्रा से दोस्ती कर ली। नजदीकियां बढ़ी तो कारोबारी की बेटी पूरी तरह मैकेनिक की गिरफ्त में आ गई। उसने बेहोश करके दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए रकम ऐंठने लगा। 

विज्ञापन


आरोपी ने तीन साल में ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये के जेवर और नगदी हड़प लिए। इससे छात्रा गुमसुम रहने लगी। पढ़ाई से उसका मन उचट गया। बेटी की हालत देख परिजन को शक हुआ। पता चलने पर छात्रा के पिता ने थाना छत्ता में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ेंः- UP News: घर में भाभी को अकेला देख मचला देवर का दिल...पकड़कर करने लगा गंदी हरकतें, आगे जो हुआ कर देगा शर्मसार

विज्ञापन

छत्ता थाना क्षेत्र के कपड़ा कारोबारी की 17 वर्षीय बेटी का इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एकाउंट हैं। इंस्पेक्टर छत्ता ने बताया कि न्यू आगरा क्षेत्र निवासी साहिल खान गैराज में कारों की धुलाई करता है। उसने इंस्टाग्राम (सोशल मीडिया) पर अपनी पहचान छिपाकर दिव्यांशु अग्रवाल के फर्जी नाम से आईडी बना रखी है। यह नाम देखकर किशोरी ने उसने मित्रता कर ली। 

यह भी पढ़ेंः- रोगी की चिंता इलाज क्या करें: निजी पैथोलॉजी की जांच में निकला मलेरिया, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में सब ठीक

बताया कि कुछ महीने से घर से नगदी और जेवरात गायब होने लगे। इस पर पिता को चिंता हुई। उन्होंने निगरानी की और शक होने पर छोटी बेटी से पूछताछ की। उसने घरवालों को बताया कि इंस्टाग्राम पर दिव्यांशु से दोस्ती हुई थी। 21 दिसंबर 2020 को युवक ने उसे मिलने के लिए कमला नगर स्थित एक होटल में बुलाया। वहां कॉफी पिलाई। उसे पीने के बाद उसे चक्कर आने लगे। 

इसके बाद युवक उसे कमरे में ले गया। वहां बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। वीडियो और फोटोग्राफ्स ले लिए। बाद में उन्हें दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। जनवरी 2021 में सदर क्षेत्र के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस तरह तीन साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। उसे बदनाम करने की धमकी देता है। उसका असली नाम साहिल खान है।

यह भी पढ़ेंः- UP: शराब तस्करी का यह तरीका आपको चौंका देगा...लेकिन पुलिस के सामने एक न चली, पकड़ा 15 लाख का माल
 

इस पर परिजन ने बजरंग दल के पदाधिकारियों को पीड़ा बताई। इसके बाद बजरंग दल के नेताओं के साथ पुलिस से संपर्क करके केस दर्ज कराया गया। केस में साहिल व उसकी मां रुखसाना के विरुद्ध दुष्कर्म, रंगदारी मांगने, आईटी एक्ट, जहरखुरानी, धोखाधड़ी व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ेंः- UP News: तीन साल तक लिव इन रिलेशन में रहा..फिर हुआ ऐसा अंजाम, सुनकर कांप जाएगी रूह; प्रेमिका हुई फरार
 
विज्ञापन

आईफोन व महंगी गाड़ियों के साथ फोटो

गैराज में गाड़ियों की धुलाई करने वाले साहिल ने सोशल मीडिया पर कई एकाउंट बना रखे हैं। वह खुद को रईस दिखाने के लिए नई-नई गाड़ियों के साथ अपने फोटो अपलोड करता था। उसने छात्रा से हड़पे पैसों से आईफोन भी खरीद लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें