फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहान ने जीता ‘जहान’

Tue, 22 Sep 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
11 वर्षीय शाहान अली मोहसिन, मलेशिया में हुई कार्ट रेसिंग में चैंपियन बने हैं। उन्होंने माइक्रोमैक्स केटेगरी (8 से 12 वर्षीय) में रोटेक्स मैक्स एशिया चेलेंस में जीत दर्ज की है। मलेशिया के शाह आलम इंटरनेशनल कार्ट सर्किट पर हुए चेलेंज में शाहान शहंशाह साबित हुए।
विज्ञापन

रविवार को बेहद रोमांचक मुकाबले में कार्टिंग में दबदबा बनाए हुए आगरा के शाहान अली ने महज 0.648 सेकंड के अंतर से यह रेस जीती। शाहान ने पिछले साल के विजेता पुतेरा एडम को हराया। रेस जीतने के बाद शाहान ने कहा कि एशिया में यह उनकी पहली जीत है, जो यादगार रहेगी। पहले के सीजन में उन्होंने काफी कुछ सीखा है। कुछ खट्टे अनुभव उन्हें भविष्य में गलती न दुहराने की सीख दे गए। शाहान अली मोहसिन अब माइक्रोमैक्स केटेगरी में 26-27 सितंबर को बंगलुरू में प्रस्तावित जेके टायर नेशनल चैंपियनशिप में लीड करेंगे। गौरतलब है कि शाहान पहले भी कई प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज कर आगरा का नाम रोशन कर चुके हैं। शाहान के पिता शाहरू मोहसिन जूता निर्यातक हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें